

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भिड़ंत होगी। दोनों ही देशों की इस वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। ताज़ा खबर ये है कि इस मुकाबले से दो दिन पहले ही पाकिस्तानी टीम का एक खिलाड़ी घायल हो गया।
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के बल्लेबाज़ शान मसूद को अभ्यास के दौरान चोटिल होगाएं उन्हें सिर में गेंद से चोट लगी। चोट लगते ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और एडमिट कराया गया।
https://twitter.com/samaasport/status/1583323964012892160?t=JxVKqncF_FpkJ7-2z4ig4A&s=19
प्रैक्टिस के दौरान मैदान की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है।
https://twitter.com/iamqadirkhawaja/status/1583315269862100992?t=llnYB5fAZJb5FXmpJMyhTQ&s=19
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न पहुंच चुकी हैं और खूब प्रैक्टिस कर रही हैं।
शनिवार को ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच (AUS vs NZ T20 World Cup, 2022) भिड़ंत होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना है। और, रविवार, 23 अक्टूबर को 95 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुक़ाबले पर ग्रहण लगा हुआ है।