

-विनय कुमार
वेस्ट इंडीज के धाकड़ ऑल राउंडर अब मैदान पर बल्ला और गेंद थाम कर विरोधी टीम से लोहा लेने नहीं उतरेंगे। उन्होंने IPL से भी बतौर खिलाड़ी संन्यास लिया। अब ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) IPL 2023 के लिए फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बोलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल के आरंभिक 3 सीजन में मुंबई इंडियन्स (MI) के लिए खेलने के बाद ड्वेन ब्रावो ने IPL 2011 से चेन्नई टीम (Chennai Super Kings) टीम का दामन थाम लिया था। अब वे CSK में बोलिंग कोच के तौर पर लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) की जगह लेंगे।
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1598597938158403587?t=PDZfdC6r_sJ5cJUR3IVmUQ&s=19
आपको याद दिला दें कि ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) IPL 2011, IPL 2018 और IPL 2021 की ट्रॉफी जीतने वाली CSK की टीम के खास खिलाड़ी रहे हैं। यही नहीं, IPL के इतिहास में वे 2 बार सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने और Purple Cap से सम्मानित किए गए। आईपीएल का इतिहास बताता है कि ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी की कप्तानी (MS Dhoni Captain Chennai Super Kings CSK) के लिए अपने करियर में कुल खेले 144 मैचों में 168 विकेट चटकाए और 1500 से ज्यादा रन बनाए।
अपने नए सफर को लेकर ड्वेन ब्रावो ने कहा, “मैं इस नई यात्रा के आरंभ की प्रतीक्षा कर रहा हूं। क्योंकि, इस रोल के लिए मैं भी इच्छुक था, जो मैं खिलाड़ी के तौर पर करियर के समापन के बाद करना चाहता था। मुझे बोलर्स के साथ काम करने में आनंदआता है और मैं इस रोल को लेकर उत्साहित हूं।"
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात की जरूरत महसूस नहीं होती कि जब एक खिलाड़ी कोच की जिम्मेदारी संभालता है, तो उन्हें ज्यादा सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब वे खेलते रहे, तब हमेशा गेंदबाजों के साथ काम किए। इसके अलावा वे हमेशा बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने की प्लानिंग पर गौर करते हैं। अब अंतर सिर्फ यही होगा कि वे अब मिड-ऑन या मिड-ऑफ पर खड़े नहीं होंगे।
IPL में कुल खेले 161 मैचों में सबसे ज्यादा 183 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बनेंगे। बल्कि, आईपीएल का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी बात थी।