टी20 विश्व कप में नज़र नहीं आएंगे ये 5 खतरनाक खिलाड़ी, भारत के अलावा इन टीमों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Jasprit Bumrah, Shaheen Afridi, jofra archer
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से होने वाला है। आईसीसी का यह टूर्नामेंट (ICC Tournament)  ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेला जाएगा। लेकिन, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कई देशों को झटका लग गया है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में दुनिया के 5 बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। जिसकी वजह से उनकी टीमों को काफी नुकसान हुआ है। इन देशों में भारत का नाम भी शुमार है। 

भारत के दिग्गज खिलाड़ी चोट से परेशान 

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही जोरदार झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में वापसी की थी, लेकिन बैक इंजरी की वजह से अब वह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टीम से बाहर चल रहे हैं, क्योंकि वह भी चोटिल हैं और विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

पाकिस्तान को भी हुआ नुकसान 

भारत के अलावा पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले झटका लगा है। पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हैं। दरअसल, वह भी चोटिल हैं, लेकिन वह उबरने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने चोट की वजह से एशिया कप भी नहीं खेला था।      

इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी बाहर 

वहीं, इंग्लैंड का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि टीम के प्रमुख दो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे।