

-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में ICC T20 World Cup, 2022 बीते 16 अक्टूबर से आरंभ हो चुका है। क्रिकेट के इस मेगा इवेंट का महायुद्ध भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) 23 अक्टूबर को निर्धारित है। मुकाबला दोपहर 1 बज कर 20 मिनट पर मेलबर्न में आरंभ होना है। पर, आशंका जताई जा रही है कि इस दिन बारिश सारा गुड़ गोबर कर सकती है।
यदि बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया, तो दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेंगे। T20 World Cup में ICC के नियम के मुताबिक, अगर Super-12 राउंड में कोई मैच रद्द या टाई हो जाता है, तो दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में मैच जीतने वाली टीम को 2 प्वाइंट्स और हारने वाली टीम को 0 प्वाइंट का प्रावधान है।
यदि ग्रुप में 2 टीमों के प्वाइंट्स Super-12 राउंड की समाप्ति के बाद समान रहा, तो ऐसे में कौन सी टीम आगे के राउंड में जाएगी, यह इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि किस टीम ने ग्रुप में कितने मैच जीते। किस टीम का नेट-रन रेट ज्यादा रहा और दोनों टीमों में से हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन सी टीम बेहतर है।
ICC ने 'रिजर्व डे' की व्यवस्था सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए की है। अगर सेमीफाइनल बारिश की वजह से नहीं हुआ, या हुआ तो कहां रुका। ऐसे में अगले दिन मैच को फिर से उसी जगह से शुरू किया जाएगा, जहां मैच रुका था। फाइनल मैच के लिए भी 'रिजर्व डे' की व्यवस्था की गई है।
'रिजर्व डे' का तभी उपयोग कििया जाएगा, जब सेमीफाइनल और/या फाइनल में बारिश के कारण, या किसी और वजह से 5 ओवर का खेल भी संभव न हो पाया हो।