एशिया कप में रहा है भारतीय महिला टीम का दबदबा, दो बार पाकिस्तान को दी है खिताबी मुकाबले में शिकस्त

Team India
PIC: BCCI Women/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 महिला एशिया कप (Women's T20 Asia Cup 2022) जल्द शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय महिला टीम का ऐलान भी कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से शुरू होगा और 15 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस साल एशिया कप बांग्लादेश (Bangladesh) में आयोजित होने वाला है। इस टूर्नामेंट में हमेशा से भारतीय टीम का दबदबा रहा है। 

भारतीय टीम का रहा दबदबा 

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला एक अक्टूबर को श्रीलंका से होना है। यह टूर्नामेंट का 8वां सीजन है। जिसमें में से भारतीय महिला टीम ने अब तक 6 बार खिताब अपने नाम किया है। यानी यहां उसका दबदबा रहा है। एशिया कप का चौथी बार टी20 फॉर्मेट में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें से 2 टाइटल भारतीय टीम को मिले हैं। अंतिम बार टूर्नामेंट का आयोजन 2018 में मलेशिया में हुआ था। उस समय फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 3 विकेट से मात दी थी।

दो बार पाकिस्तान को हराया 

एशिया कप में भारत फाइनल में दो बार पाकिस्तान टीम से टकरा चुकी है। इन दोनों मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात देकर ख़िताब अपने नाम किया है। वहीं, अगर इस साल की बात करें टी20 एशिया कप में भारत 7 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 7 टीमें   

7 टीमों में होगा मुकाबला 

वहीं, अगर मौजूदा एशिया कप के सीजन की बात करें, तो कुल 7 टीमें इसमें शामिल हो रही हैं और 24 मुकाबले खेले जाने हैं। भारत के अलावा मेजबान बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और यूएई की टीमें इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नज़र आएंगी। हर टीम को ग्रुप राउंड में 6 मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल के मुकाबले 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे। वहीं फाइनल 15 अक्टूबर को होगा। 

महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, डायलन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगिरे।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तान्या सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।