विश्व विजेता टीम को मिला नायाब तोहफा, टीम इंडिया को मिली शानदार डायमंड रिंग, जानिए कितनी है कीमत

डायमंड अंगूठी की सबसे बड़ी और पहली खासियत यह है कि यह चैंपियंस की अंगूठी है। इसके साथ ही इसे बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। अंगूठी पर हर खिलाड़ी का नाम लिखा हुआ है।
टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया को मिली अद्भुत और अनोखी हीरे की अंगूठी
टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया को मिली हीरे की अंगूठी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। टीम इंडिया की जीत के बाद विजय परेड का भी आयोजन किया गया। इसके बाद अवॉर्ड शो में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया।

इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की गई। यह काफी महंगी अंगूठी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम को एक वीडियो जारी किया। यह नमन अवॉर्ड्स का है। इसमें खिलाड़ियों को अंगूठी दिखाई गई है। बीसीसीआई ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "टीम इंडिया को सम्मानित किया गया और चैंपियन रिंग दी गई।" बीसीसीआई ने इस पोस्ट में बताया कि यह अंगूठी हीरे से बनी है।

इस अंगूठी की सबसे बड़ी और पहली खासियत यह है कि यह चैंपियंस की अंगूठी है। इसके साथ ही इसे बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। अंगूठी पर हर खिलाड़ी का नाम लिखा हुआ है। रोहित शर्मा को जो अंगूठी मिली है, उस पर उनका नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही अंगूठी पर खिलाड़ियों के रन भी अंकित किए गए हैं।

जानिए कितनी है कीमत

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलने वाली हीरे की अंगूठी बहुत महंगी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह हीरे से बनी है। दूसरी वजह यह है कि इसे बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। टीम के हर खिलाड़ी को अपने नाम की अंगूठी मिली है। इस अंगूठी की असली कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो हीरे की अंगूठी की कीमत लाखों में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com