Tamim Iqbal Health Update: तमीम इकबाल की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट, आने वाले 72 घंटे महत्वपूर्ण

Tamim Iqbal Health Update: तमीम इकबाल की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने साफ कह दिया है कि उनका दिल अप धीरे-धीरे काम करने लगा है। लेकिन, अभी भी आने वाले 48 से 72 घंटे उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
तमीम इकबाल के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों ने दी, कहा- आने वाले 72 घंटे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण
तमीम इकबाल (सोर्स- एक्स)
Published on
Updated on

Tamim Iqbal Health Update: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को लाइव मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करया गया था। जिसके बाद अब उनकी सेहत पर एक बड़ा अपडेट आया है। जानकारी मिली है कि उनके लिए आने वाले 72 घंटे काफी अहम होने वाले हैं। फिलहाल वह अस्पताल में ही भर्ती हैं। जहां उनकी डॉक्टरों की निगरानी में देखरेख हो रही है।

तमीम इकबाल की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने साफ कह दिया है कि उनका दिल अप धीरे-धीरे काम करने लगा है। लेकिन, अभी भी आने वाले 48 से 72 घंटे उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि, उनके जल्दी रिकवरी की उम्मीद की जा रही हैं। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ करने में जुट गया है।

मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने सावर अस्पताल में तमीम इकबाल से मुलाकात की और उसके बाद उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के निदेशक अब्दुल वदूद चौधरी ने साफ कहा कि उन्हें अगले 3 दिनों तक काफी सावधान रहना होगा। जिसके बाद उन्हें करीब 3 महीने तक आराम करना होगा और उसके बाद ही वह क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैचों के अलावा 243 वनडे और 78 टी20 मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट फॉर्मेट में तमीम इकबाल ने 38.89 की औसत से 5134 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में 36.65 की औसत से 8357 रन बनाए।

साथ ही तमीम इकबाल ने टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए 117.20 की स्ट्राइक रेट और 24.08 की औसत से 1758 रन बनाए। तमीम इकबाल ने वनडे में 10 शतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में तमीम इकबाल के नाम 14 शतक हैं। जबकि टी20 फॉर्मेट में इस बल्लेबाज ने एक बार शतक का आंकड़ा पार किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com