T20I Cricket में Pakistan और New Zealand में किसका पलड़ा है भारी, जानिए दोनों के बीच के अब तक के हेड टू हेड आंकड़े, Semifinal में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी Pakistan और New Zealand की टीम

Pakistan vs New Zealand
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ताज़ा T20 World Cup Tournament का पहला सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच बुधवार, 9 नवम्बर को खेला जाएगा। यह भिड़ंत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आरंभ होगी। आइए जानें T20I Cricket में दोनों टीमों में आपसी मुकाबलों में किसका पलड़ा है भारी।

Pakistan vs New Zealand हेड टू हेड रिकार्ड्स

अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket का इतिहास बताता है कि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 28 मैच हु हैं। जिसमें 17 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की और 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया। यानी, T20I Cricket में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।

इस ताज़ा वर्ल्ड कप की बात की जाए तो अब तक खेले गए मुकाबलों में न्यूजीलैंड का शानदार प्रदर्शन रहा है। न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ सफर की शुरुआत की। उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सबसे पी मैच में हराया। जबकि, पाकिस्तान को उसके पहले मैच में भारत ने धूल चटाई थी। लेकिन, पाकिस्तान किस्मत का धनी साबित हुआ और Super-12 के दो मैच लगातार जीतकर अन्य समीकरण के साथ मिलने से वह सेमीफाइनल में पहुंच गया।

सेमीफाइनल में दोनों देशों की संभावित Playing-XI

न्यूजीलैंड (New Zealand)

फिन एलन (Finn Allen), डेवॉन कॉनवे (Devon Conway Wicket-keeper), केन विलियम्सन (Kane Williamson Captain), डेरिएल मिचेल, जेम्स नीशम (James Neesham), मिचेल सेंटनर (Mitchell Santenar), टिम साउथी (Tim Southee), ईश सोढ़ी (Sodhi), लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)।

पाकिस्तान (Pakistan)

मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan), बाबर आज़म (Babar Azam Captain), मोहम्मद नवाज ((Mohammad Nawaz), मोहम्मद हैरिस (Mohammad Haris), शान मसूद (Shan Masood), इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed), शादाब खान (Shadab Khan), मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim), नसीम शाह (Naseem Shah), हैरिस रउफ (Haris Rauf), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi)।

Navbharat Live
navbharatlive.com