इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज 'खिताबी' भिड़ंत, T20 World Cup Final में कौन बनेगा 'मुकद्दर का सिकंदर'

T20
Pic: ICC
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली.  क्रिकेट फील्ड से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T-20 World Cup 2022) का फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Vs Pakistan) के बीच खेला जाएगा।  इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच यह खिताबी मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयनुसार 1.30 बजे शुरू होगा।  बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को जबकि इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

पता हो कि, पाकिस्तान ने पहली बार साल 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।  वहीं इंग्लैंड ने साल 2010 में खिताब अपने नाम किया था।  दोनों टीमों में से कोई भी यह टूर्नामेंट जीते, यह उसकी दूसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी होगी।  वैसे इस मुकाबले पर बारिश का भी साया मंडरा रहा है।  हालांकि रिजर्व डे भी है, जिसके लिए कुछ शर्त हैं।  वहीं अगर फाइनल मैच में 10-10 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो ही रिजर्व डे के दिन यह मैच होगा। 

इस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम से मुलाकात कर उन्हें खिताबी भिड़ंत से पहले खास उत्साहवर्धक संदेश दिया है।  रमीज ने कहा कि ‘बहुत-बहुत मुबारक हो।  आश्चर्यजनक फाइटबैक है।  शानदार कमबैक है।  आपको इस पर गर्व होना चाहिए।  यह सबकुछ यूनिटी के कारण हुआ है।  आगे चलकर भी कुछ भी होगा पर आपको अपना 100 फीसदी देना है’। 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-XI 

PAK के खिलाफ फाइनल मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-XI: एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-XI

फाइनल मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और नसीम शाह

Navbharat Live
navbharatlive.com