टी20 विश्व कप 2022 में बड़ा उलटफेर, जिम्बावे ने एक रन से दी पाकिस्तान को करारी शिकस्त

T20-World-Cup-2022,-Zimbabwe-defeated-Pakistan
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आज हुए मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।  जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया है। बता दें कि, पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी गेंद में तीन रन की जरूरत थी, लेकिन शाहीन अफरीदी एक रन ही बना पाए और पाकिस्तान की टीम यह मैच हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई और एक रन से यह मैच हार गई। इस हार के बाद से पाकिस्तान का इस कप के सेमी फाइनल में जाना मुश्किल  हो गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1585641361625096192

जिबाम्बे टीम की खिलाड़ियों ने टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचाया

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। लेकिन इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और 10वें ओवर तक टीम का स्कोर 64/3 हो गया था। हालांकि, चौथे विकेट के लिए सीन विलियम्स (31) और सिकंदर रजा (9) के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद  पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को लगातार झटके दिए और उनका स्कोर 95/7 कर दिया। लेकिन जिबाम्बे टीम की खिलाड़ियों आखिरी ओवर तक टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। शादाब खान को भी तीन विकेट मिले।

रन चेज करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाक ने अपने ओपनर बाबर आजम तथा मोहम्मद रिजवान के विकेट जल्द ही गवा दिए। 8वें ओवर तक पाक का 36 था जिसके बदौलत उन्होंने अपने  विकेट खो दिए थे। इसके बाद शादाब खान (17) और शान मसूद (44) के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी से पाकिस्तान की मैच में वापसी हो गई थी, लेकिन सिकंदर रजा ने लगातार दो ओवरों में शादाब और मसूद को आउट करके मैच में रोमांच पैदा कर दिया था। मोहम्मद नवाज (22) ने भरपूर कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उनके आउट होते ही मैच पर जिम्बाब्वे की और मैच का पलड़ा झुक गया और पाक कि टीम 129 रन ही बना पाई। इस मैच में हार के साथ पाकिस्तान कि आगे कि रेस मुश्किल दिख रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com