बारिश करेगी टी20 वर्ल्ड कप का मज़ा किरकिरा, रद्द हो सकते हैं कई बड़े मुकाबले!

Rain will spoil the fun of T20 World Cup in Australia
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खेला जा रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया (Australia) में बारिश की वजह से कई मैचों पर इसका असर पड़ा है। शुक्रवार को दोनों मुकाबले बारिश (rain In Australia) की वजह से रद्द करने पड़े। जिसका खामियाजा टीम को भी झेलना पड़ा। पहले अफगानिस्तान-आयरलैंड बारिश से धूल गया, उसके बाद इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच को भी बारिश की वजह से ही रद्द करना पड़ा। इन दोनों मुकाबलों में टॉस तक नहीं हो पाया था। 

टी20 वर्ल्ड कप में बारिश आगे भी डालेगी खलल 

अब तक कुल चार मैच ऐसे रहे हैं, जिन्हें बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि, यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहने वाला है। दरअसल, मौसम के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया में और बारिश होगी। ला नीना (तूफान) का प्रभाव भी पूरे नवंबर में बना रहेगा, साथ ही बारिश का दौर भी जारी रहेगा। यानी बारिश आगे भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खलल दाल सकती है। 

बड़ी टीमों को हुआ बड़ा नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अगर कोई टीम मैच जीतती है तो उन्हें दो अंक मिलते हैं। लेकिन, अगर किसी वजह से मैच रद्द होते हैं तो दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटा जाता है। ऐसे में छोटी टीमों को तो मैच रद्द होने से ज्यादा दिक्कत नहीं होती, लेकिन बड़ी टीमों को इसकी वजह से काफी मुकसान झेलना पड़ता है। जिसकी वजह से बड़ी टीमों के सेमीफाइनल तक पहुंचने की राह मुश्किल हो जाती है। 

अब तक हो चुके कई मुकाबले रद्द 

ज्ञात हो कि, ग्रुप-1 में अब तक तीन मुकाबले बारिश की वजह से बेनतीजा रहे हैं। जिसमें न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान, आयरलैंड-अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में एक भी गेंद नहीं खेली गई। इस ग्रुप में इंग्लैंड-आयरलैंड मैच में भी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से डकवर्थ-लुईस नियम से मैच का नतीजा निकाला गया। जहां इंग्लैंड को आयरलैंड से 5 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप-2 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मैच भी बारिश आ गई थी। यहां प्रोटियाज टीम जीत के करीब थी।