सेमीफाइनल मैच से पहले शादाब खान का वायरल हुआ वीडियो, लोगों से कहा- 'भाई टाइम हो गया...'

t20-world-cup-2022-pakistan vs new zealand video-of-shadab-khan-went-viral-time-has-come-brother-do-dua-watch-video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 राउंड को क्लियर कर पाकिस्तान की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच सेमीफाइनल का पहला मैच खेला जाने वाला है। वहीं, इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। न्यूजीलैंड का इस टूर्नामेंट में काफी अच्छाप्रदर्शन रहा है। वहीं, यदि पाकिस्तान आज का मैच हार जाती है तो, वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और उसका दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा।

सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान टीम के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लोगों के बीच कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘दुआ दुआ। भाई टाइम हो गया दुआ दुआ। दुआ करो दुआ करो।’ इस बीच उनके पास मौजूद लोग भी दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अबतक शादाब खान का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने टीम के लिए 10 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने बल्ले से भी कमाल कर दिखाया है।  उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी के बदौलत कुल 78 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को आज का मैच जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करनी होगी। 

शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए अब तक 82 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनको 78 पारियों में 21.15 की औसत से 97 सफलता हाथ लगी है। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन आठ रन खर्च कर 4 विकेट है।

Navbharat Live
navbharatlive.com