

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 9 नवंबर को पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। यह मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है। क्योंकि, इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वह सीधे फाइनल में जाएगी। ऐसे में दोनों ही टीम अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेगी।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1590246809267744768
इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जिन चार टीमों ने जगह बनाई है वह भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। बात करें पाकिस्तान की तो, पाक की विश्व कप में शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं हुई थी। एक समय तो ऐसा भी आया था, जब टीम सुपर-12 राउंड से ही बाहर होने वाली थी। लेकिन, भाग्य का साथ मिलने की वजह से टीम आज अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है।
जबकि, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार तरीके से शुरुआत की है। वह विश्व कप में काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। टीम के सभी प्लेयर्स अच्छे फॉर्म में है। ऐसे में पाकिस्तान को आज कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 1:30 बजे न्यूजीलैंड बल्लेबजी करने मैदान पर आएगी।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), बाबर आजम (सी), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट