"हम T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए नहीं आए...", भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान का बड़ा बयान

Shakib Al Hasan
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) जीतने के लिए सभी टीमें जमकर पसीना बहां रही है। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी टीम यहां टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए नहीं आई है।

2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले शाकिब अल हसन ने अजीब और चौंकाने वाला बयान दिया। शाकिब अल हसन ने मीडिया से साफ कहा कि टीम इंडिया यहां वर्ल्ड चैंपियन बनने आई है, हमारी टीम यहां टी20 वर्ल्ड कप जीतने नहीं आई है।

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, "मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में स्टेडियम भरा हुआ होगा। क्योंकि आप दुनिया में जहां भी जाते हैं, भारतीय टीम के फैंस बड़ी संख्या में उनका समर्थन करने के लिए आते हैं। यह मैच काफी रोमांचक रहने वाला है।भारतीय टीम इस समय खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। टीम इंडि या यहां विश्व कप जीतने के लिए आई हैं, हम यहां विश्व कप जीतने के लिए नहीं आए हैं। इसलिए अगर हम भारत के खिलाफ जीतते हैं, तो सोचें कि कितना चौंकाने वाला है परिणाम होगा। और हम निश्चित रूप से भारत को झटका देने की कोशिश करेंगे।"

शाकिब (Shakib Al Hasan) ने आगे कहा, "हम इस विश्व कप में बचे हुए खेलों का आनंद लेने जा रहे हैं। हम भारत और पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेलने वाले हैं। इसलिए अगर हम इनमें से एक भी मैच जीत जाते हैं, तो यह चौंकाने वाला हो सकता है। ये दोनों टीमें क हमसे ज्यादा मजबूत हैं। लेकिन, हम उन्हें हरा नहीं सकते, ऐसा बिलकुल नहीं है। इस टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले है। हमने देखा है कि आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया और जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है।ऐसा ही बड़ा कारनामा हम कर सके, तो हमे इस बात की ख़ुशी होगी।"

उन्होंने आगे कहा कि, "हर मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम हर मैच जीतने के लिए खेलते हैं। हम किसी प्रतिद्वंद्वी टीम पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहते हैं। हम अपनी योजना के अनुसार खेल खेल रहे हैं। इस विश्व कप में, हम स्ट्राइक रेट के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।" शाकिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, "टीम के पास एक योजना है। हमारा लक्ष्य बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करना है।"

Navbharat Live
navbharatlive.com