

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महा-मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय टीम में अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। जबकि आर. अश्विन को युजवेंद्र चहल की टीम में शामिल किया गया। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जहां शान मसूद ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 34 बॉल पर 51 रनों की पारी खेली। जबकि, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।
https://twitter.com/ICC/status/1584121482438909953
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाक की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में ही बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अपना शिकार बनाया। कप्तान बाबर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जबकि रिजवान केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद इफ्तिखार अहमद ने पारी को बखूबी संभाला और शानदार पारी खेली, साथ ही अर्धशतक जड़ा।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि पांड्या ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को भी एक सफलता लगी। रविचंद्रन अश्विन ने 3 ओवरों में 23 रन दिए। हालांकि, अक्षर पटेल काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने एक ओवर में 21 रन दे डाले। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में महज 22 रन देकर एक विकेट लिया।