

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएगा। मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार था। भारत इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगा, ताकि वह पिछले साल मिली टी20 वर्ल्ड कप में हार का बदला ले सके। वहीं, पाकिस्तान भी पूरी कोशिश करेगी कि, वह जीत के साथ इस अभियान का आगाज कर सके।
https://twitter.com/BCCI/status/1584085804254580738
हालांकि, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग चूका है। पाकिस्तान टीम का स्टार खिलाड़ी फखर जमां भारत के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरफ फिट नहीं है। ऐसे में टीम को उनकी कमी ज़रूर खलेगी। वहीं, टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी पर फोकस करते हुए पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकना होगा, ताकि उन्हें रन चेस करने में ज़्यादा मुश्किलें न हो।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (W), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (W), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह