पाकिस्तान के खिलाफ 'विराट' पारी खेलने के बाद रो पड़े 'किंग कोहली', महा-मुकाबले में जीत के बाद हुए भावुक- Video

Virat Kohli in Tears
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: वर्ल्ड के नंबर वन प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई मौकों पर भारत (Team India) को अपने दम पर जीत दिलाई है। इसका ताजा उदाहरण बीते रविवार को भी देखा गया। जहां, भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुंह से जीत छीनकर अपनी झोली में डाली। इस मैच में किंग कोहली ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह काबिल-ए-तारीफ है। हर तरफ केवल विराट कोहली की ही तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मुकाबले में अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाया और भारत को जीत दिलाई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक लम्हा ऐसा भी आया, जब विराट कोहली के आँखों में आंसू (Virat Kohli In Tears) नज़र आए। 

दरअसल, विराट कोहली ने भारत की पारी बेहद नाजुक समय से संभाली। उन्होंने अपने बदौलत भारत को जीत के करीब लेकर गए। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जब रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर सिंगल लिया और भारत ने मैच जीता, तब विराट कोहली खुशी से झूम उठे। इस दौरान उनके आंसू भी निकले और वह काफी भावुक हो गए थे। विराट कोहली को इस अंदाज़ में पहली बार ही देखा गया। 

https://twitter.com/shweta_mak/status/1584154454583975937

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के ऐसे कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कोहली के आंखों में आंसू नज़र आ रहे हैं। दरअसल, विराट कोहली काफी लंबे समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे थे। उन्होंने एशिया कप में ही अपने फॉर्म में वापसी की थी। जिसके बाद उनका यह पाकिस्तान के खिलाफ पहला बड़ा मैच था, जिसमें उन्होंने अपनी विराट पारी का प्रदर्शन किया। 

https://twitter.com/mdsirajofficial/status/1584168002806697984

बता दें कि, इस जीत के साथ ही भारत ने अपनी पिछली हार का भी बदला ले लिया है। टीम इंडिया को पिछले साल हुए दुबई में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया और भारत का हर इंसान इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। मेलबर्न में पाकिस्तान को हराकर भारत ने अपना बदला भी पूरा कर लिया। 

मुकाबले की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। जहां, भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज बहुत जल्दी वापस पवेलियन लौट गए। लेकिन, फिर विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या (37 गेंदों में 40 रन) के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से मात देकर जीत दर्ज की। 

Navbharat Live
navbharatlive.com