राष्ट्रगान के दौरान कप्तान रोहित शर्मा हुए इमोशनल, 'जय हे जय हे...' पर खुद को संभालते आए नज़र- देखें वीडियो

Rohit Sharma Emotional Video
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुकाबला शुरू होने के पहले कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मैच में राष्ट्रगान के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को इमोशनल होते हुए देखा गया। 

दरअसल, भारत का जब राष्ट्रगान आया, तब पूरा स्टेडियम अपने पैरों पर खड़ा था। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान गा रहे थे, जैसे ही यह खत्म होने वाला था रोहित शर्मा इमोशनल हुए और खुद को संभालते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। 

https://twitter.com/womenin_blue/status/1584093521543561216

ज्ञात हो कि, रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2007 में भी टी-20 वर्ल्ड कप खेला था और पाकिस्तान के खिलाफ वह फाइनल खेल चुके हैं। वहीं, अब 15 साल के रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में आज रोहित शर्मा पर भी सबकी नज़र बनी रहेगी। 

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1584092059438546947

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1584092166133256193

पाकिस्तान को शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने जल्दी अपनी विकेट गंवा दी। उनके बाद सलामी बल्लेबाज रिजवान (Moh। Rizwan) भी वापस पवेलियन लौट गए। यह दोनों बड़े विकेट भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चटकाए। 

https://twitter.com/chetannarula/status/1584093298536259587

इस तरह है दोनों टीमों की Playing XI 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (W), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (W), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह 

Navbharat Live
navbharatlive.com