टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने दर्ज की दूसरी जीत, नीदरलैंड को 56 रन से दी मात

India second win in T20 World Cup, beat Netherlands by 56 runs
PIC: BCCI/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत का आज यानी 27 अक्टूबर को नीदरलैंड (IND vs NED) के खिलाफ मुकाबला हुआ। जहां, भारत ने 56 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। जिसके बदौलत टीम इंडिया ने नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 180 रन का टारगेट रखा था।

https://twitter.com/ICC/status/1585578705711235072

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जहां, भारत की शुरुआत काफी धीमी रही। टीम इंडिया ने पहले ही केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। राहुल केवल 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए थे। जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर भारत की पारी संभाली थी। 

इस मैच में केएल राहुल में केवल 9 रन बनाए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा 53 बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 51 रन बनाए। जबकि, वैन मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट झटके। 

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। टीम के लिए सबसे ज़्यादा 20 रन टिम प्रिंगल ने बनाए। नीदरलैंड के बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के समाने टिक ही नहीं पाए। इस वजह से नीदरलैंड 20 ओवर में केवल 123 रन ही बना पाई। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया।  

Navbharat Live
navbharatlive.com