भारत के लाइव मैच में लड़के ने अपनी प्रेमिका को किया Propose, अंगूठी पहनकर लगाया गले- देखें वीडियो

T20 World Cup 2022 IND vs NED Boy proposes to his girlfriend in India live match, hugged wearing a ring - watch video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में 27 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 56 रनों से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी। वहीं, भारत-नीदरलैंड मैच के एक ऐसा वाकया हुआ, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) होने लगा है। 

दरअसल, सिडनी में खेले गए भारत और नीदरलैंड मुकाबले में मैदान पर ही एक लड़के ने अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार किया। जब नीदरलैंड की पारी का जब 7वां ओवर चल रहा था, उस समय टीवी स्क्रीन पर इस कपल को दिखाया गया। जहां, लड़के ने पहले गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, उसके बाद उसे रिंग पहनाई। बाद में दोनों एक-दूसरे से गले लग गए। इसके बाद हर किसी की नजरें मैच से हटकर कुछ समय के लिए इस कपल पर चली गई थी। 

सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।  हालाँकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब क्रिकेट मैदान पर किसी ने अपने प्यार का इजहार किया है। कई खिलाड़ियों ने भी अपने प्रेम का इजहार क्रिकेट ग्राउंड पर किया है। आईपीएल 2021 के दौरान भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर ने एक मुकाबले के बाद ग्राउंड पर ही अपनी प्रेमिका जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। जिसके बाद दीपक और जया इसी साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

भारत और नीदरलैंड के मुकाबले की बात करें तो, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। जहां, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन सब की कमाल की पारी के बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 179 रन बना पाई थी। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। नीदरलैंड 20 ओवर में केवल 123 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारत ने 56 रन से मैच को जीत लिया।  

Navbharat Live
navbharatlive.com