

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज (2 नवंबर) टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश (IND vs BAN) से होने है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने के लिए किसी भी कीमत में इस मुकाबले में जीत करना होगा। ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक भी हो सकता है। इसके अलावा, भारत के पूर्व कप्तान कोहली कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले में इतिहास भी रच सकते हैं।
अब तक खेले गए मुकाबलों में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है। ऐसे में कोहली आज के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, आज के मैच में विराट कोहली के पास टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है। इस रिकॉर्ड से वह केवल 16 रन दूर ही हैं।
कोहली ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों की 22 पारियों में 1001 रन बनाए हैं। जबकि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है। उन्होंने 31 मैच में 1016 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में सिर्फ 16 रन दूर हैं। इस मैच में वह 16 रन बनाते ही जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
ज्ञात हो कि, भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1 बजे होगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है और दोनों ही टीम कोशिश करेगी जीत दर्ज करने की, क्योंकि ऐसा करके ही वह सेमीफाइनल की रेस में अपनी मजबूती बनाए रखने में कमयाब होगी।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शंतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, मोसाद्दिक हुसैन, नुरुल हसन, यासिर अली, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और तस्कीन अहमद।