

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) एक दूसरे के आमने-सामने थे। जहां, टीम इंडिया (Team India) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब 13 नवंबर को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला पाकिस्तान (PAK vs ENG, Final) से होना है।
https://twitter.com/ICC/status/1590661524061822981
सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। टीम इंडिया के एक भी गेंदबाज इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज का शिकार नहीं कर पाए। इस मैच जोस बटलर ने नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन बनाए। इंग्लैंड ने 24 बॉल शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। इस मैच में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक बनाया। दोनों ने ही अपनी दमदार पारी की वजह से भारत की लाज बचाई और बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में दोनों ने ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि हार्दिक पंड्या नंबर 5 या इससे निचले क्रम में बैटिंग करते हुए भारत के लिए 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मुकाबले की बात करें तो, भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा (27) और केएल राहुल (5) एक बार फिर फ्लॉप हुए। जिसकी वजह भारत की शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि, कोहली (50) ने पारी संभाली, लेकिन इस मैच में सूर्या (14) का जादू नहीं चल पाया। उसके बाद हार्दिक पंड्या (63) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को इस मुकाम तक पहुंचाया।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी शानदार हुई है। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। इस मैच में जोस बटलर ने नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन बनाए और भारत को 10 विकेट से मात दी। इसी के साथ अब 13 नवंबर रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा।