केन विलियमसन ने सबके सामने मांगी इंग्लिश कप्तान जोस बटलर से माफी, वायरल हुआ वीडियो

kane-williamson-apologized-to-jos-buttler
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला अपने करो या मरो वाला था। जहां, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) को 20 रनों से मात दी। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। इस मैच में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने कीवी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 47 गेंदों पर 73 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को जोस बटलर से माफ़ी मांगनी पड़ी। 

दरअसल, यह बात छठे ओवर की है, जब बटलर 8 रन बनाकर क्रीज पर थे। उस समय मिचेल सैंटनर के ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से कट शॉट खेला। उस समय विलियमसन ने हवा में उड़कर गेंद को लपक लिया। पहली नजर में ये साफ कैच आउट नजर आ रहा था। उस समय विलियमसन भी गेंद को लेकर बैठे रहे थे। बटलर को भी लगा था कि वह आउट हो गए हैं। वह ग्लव्स उतारकर पवेलियन की ओर जाने भी लगे थे। 

तभी, थर्ड अंपायर ने बटलर को नॉट आउट करार दे दिया। दरअसल, जब रिप्ले में देखा गया तब साफ नजर आया कि गेंद विलियमसन के हाथ से निकलकर मैदान पर लग गई थी, जिसका अंदाजा कीवी कप्तान को भी नहीं था। हालांकि इसके बाद उन्होंने बटलर से सबके सामने माफी भी मांगी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1587361413479026688

मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इस दौरान जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। एलेक्स हेल्स ने भी अर्धशतक लगाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 159 रन ही बना सकी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com