कॉनवे के नाबाद 92 रन, न्यूजीलैंड ने बनाये तीन विकेट पर 200 रन

t20 world cup 2022 aus vs nz devon conway unbeaten 92, New Zealand made 200 runs for three wickets
Published on: 
Updated on: 

सिडनी: डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के 58 गेंद में नाबाद 92 रन की बदौलत न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के शुरूआती मैच में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कॉनवे और फिन एलेन (16 गेंद में 42 रन) ने न्यूजीलैंड को आक्रामक शुरूआत करायी जिससे दोनों ने 25 गेंद में 56 रन जोड़े।

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज ने फिर कप्तान केन विलियमसन (23 रन) के साथ 69 रन की साझेदारी बनायी। ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और जेम्स नीशाम (नाबाद 26 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिये। आस्ट्रेलिया के लिये जोश हेजलवुड ने दो विकेट झटके। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com