रोहित शर्मा के पीठ-पीछे अश्विन ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

T20 World Cup 2022 ashwin smell jersey behind rohit sharma at the time of toss against zimbabwe
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सुपर 12 में भारत ने अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ खेला था, जो 6 नवंबर को हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने 71 रनों से जीत दर्ज की थी और पॉइंट्स टेबल (Points Table) में नंबर एक का स्थान हासिल किया था। इस मैच के बाद से आर अश्विन (R. Ashwin Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। 

दरअसल, टॉस के समय जब रोहित शर्मा और क्रेग एरविन मैदान पर आए थे, उस समय भारत और जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी पीछे वॉर्म-अप कर रहे थे। जब रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद प्लेइंग XI के बारे में बता रहे थे, तभी बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन अपनी जैकेट पहचानने के लिए उसे सूंघते हुए दिखाई दिए। 

https://twitter.com/chintamani0d/status/1589595374095806464

बैकग्राउंड में अश्विन को ऐसा करते हुए देख कैमरे ने उन पर फोकस भी किया। जिसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और अश्विन के साथ भारत के लिए गेंदबाजी कर चुके हरभजन सिंह ने भी यह वीडियो शेयर कर अश्विन के मज़े लिए हैं। 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1589702566279249922

उनके अलावा टीम इंडिया के लिए खेल चुके अभिनव मुकुंद ने भी यह वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, वह यह वीडियो कई बार देख चुके हैं और उनकी हंसी रुक नहीं रही है।

https://twitter.com/mukundabhinav/status/1589823173817958401

बात करें अश्विन की तो, उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। भारत की ओर से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं, भारत का अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होना है। यह मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com