बारिश के भेंट चढ़ा AFG-IRE का मुकाबला, Points Table में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला आयरलैंड

T20 World Cup 2022 AFG-IRE match Canceled Due To rain, Ireland overtakes England-Australia in Points Table
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में बारिश काफी खलल डाल रही है। बारिश की वजह से अब तक कई मैच रद्द करने पड़े हैं। आज यानी 28 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान और आयरलैंड (AFG vs IRE) के बीच मैच होना था, लेकिन इस मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। जिसकी वजह से अब पॉइंट टेबल (Points Table) में कई बड़े उलटफेर भी देखने मिले हैं। 

Points Table में आगे निकला आयरलैंड 

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और यह मैच रद्द कर दिया गया। इसके कारण दोनों ही टीमों में एक-एक पॉइंट बराबर बांट दिया है। वहीं, एक पॉइंट मिलने की वजह से आयरलैंड ने एक लंबी छलांग लगाई है। अब आयरिश टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर विराजमान हो गई है। इस टीम के अब तीन पॉइंट्स हो गए हैं। 

https://twitter.com/ICC/status/1585873887362957314

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल 

इसी वजह से आयरलैंड ने पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अब भी ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टीम तीन पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। ग्रुप-1 में छह टीमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान हैं। आज आयरलैंड का यह अफगानिस्तान से तीसरा मैच था। इससे पहले आयरलैंड ने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रन से मात दी थी। यह मैच भी आयरलैंड ने बारिश की वजह से ही जीता था।

ENG को दिया था 5 रनों से मात 

दरअसल, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच यह मैच मेलबर्न में ही खेला गया था। उस समय आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड की पारी के दौरान बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि, इंग्लैंड ने कुछ ओवर्स खेल लिए थे। फिर जिस समय बारिश की वजह से मैच रुका, तब इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक जो स्कोर होना चाहिए था उससे पांच रन पीछे था। जिसके बाद आयरलैंड ने इंग्लैंड को मात दी। आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका से हार मिली थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com