IND vs PAK मुकाबले में Mohammed Shami खेलेंगे या नहीं, जानिए Tom Moody का महत्वपूर्ण बयान

t 20 world cup 2022 Whether Mohammad Shami will play in IND vs PAK match, know Tom Moody's important statement
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया में जारी ICC T20 World Cup, 2022 में भारत का पहला मुकाबला रविवार, 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सबसे बड़े दुश्मन देश पाकिस्तान की क्रिकेट के खिलाफ होगा। बेशक, मुकाबला जबरदस्त रोमांचक होगा। अब देखना ये है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाने का मौका भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को मिलता है या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी टॉम मूडी (Tom Moody) ने बताया मोहम्मद शमी इस हाई वोल्टेज मैच में मैदान में उतरेंगे या नहीं। 

गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2021  के बाद से मोहम्मद शमी ने एक भी अंतरराष्ट्रीय T20 मैच नहीं खेला है। उन्होंने इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 1 ओवर की बोलिंग की, जिसमें उन्होंने केवल 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। अगर, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो बेशक भारतीय टीम की ताकत बढ़ेगी। 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी (Tom Moody) ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ़ भारत की अपनी प्लेइंग इलेवन में वे मोहम्मद शमी को जरूर शामिल करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं तो शमी के साथ जाऊंगा। मैं केवल उनके एक्सपीरियंस की वजह से उन्हें लेना चाहूंगा। यकीनन, भुवी (Bhuvaneshwar Kumar)और अर्शदीप (Arshdeep Singh) शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों का होना जरूरी है। एक्सपीरियंस और स्किल के साथ वे एक बड़े खिलाड़ी हैं। जिस प्रकार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में उन्होंने 1 ओवर की बोलिंग की थी, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है।

टॉम मूडी ने यह भी कहा कि मुकाबला भारत की बैटिंग और पाकिस्तान की बोलिंग के बीच होगा। उन्होंने कहा यदि भारत की टीम पाकिस्तान की बोलिंग से सलटने में सफल रहती है, तो भारत मैच जीत सकता है।

Tom Moody ने आगे कहा "मेरा मानना है कि आपको पिच पर गौर करने की ज़रूरत है। गाबा की पिच उछाल भरी है। क्या MCG (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022 Melbourne Cricket Ground) में भी ऐसा ही होगा ? शायद नहीं। एक और बात ध्यान में रखना आवश्यक है, वो है बड़ी बाउंड्री, MCG में बाउंड्री बड़ी होंगी। यकीनन, दोनों देश की टीमें इस बात को जानते हैं कि उन्हें शुरूआत, और बाद के ओवर्स में किस तरह से बोलिंग करनी है।"

Navbharat Live
navbharatlive.com