Ranji Trophy: टी20 के बाद रणजी में भी फेल हुए भारतीय कप्तान, सूर्या को लगा ग्रहण; 6 पारी में बस बना सके 37 रन

बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के टी20 कप्तान ने मुंबई के लिए वापसी की। लेकिन उनकी वापसी भी फीकी रही।
टी20 के बाद रणजी में भी फेल हुए भारतीय कप्तान, सूर्या को लगा ग्रहण
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ियों ने मुंबई को परेशानी में डाल दिया है। इस मैच में भारतीय टीम के टी20 कप्तान ने मुंबई के लिए वापसी की। लेकिन उनकी वापसी भी फीकी रही। सूर्यकुमार यादव महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद मुंबई की स्थिति खराब हो गई है।

रणजी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सबकी नजरें सूर्यकुमार यादव पर थी। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे सूर्या रणजी ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन सूर्या चमक बिखेरने से पहले ही आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 5 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए। लेकिन 9 के स्कोर पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव को सुमित कुमार ने इनस्विंगर पर बोल्ड कर दिया। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को विश्वास नहीं हुआ। वो कुछ देर रूककर पिच को देखने लगे।

सूर्याकुमार यादव ने टी20 सीरीज में भी किया था निराश

भारतीय टीम ने हाल में हुए टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया। इस सीरीज के पांच मैचों सूर्यकुमार यादव 5.60 की औसत से 28 रन ही बना सके। उसके बाद वो रणजी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले के लिए कोलकाता के इडेन गार्डन्स में उतरे लेकिन इस मुकाबले के पहली पारी में 9 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या पिछले 6 पारियों में केवल 37 रन ही बना सके। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मुंबई की पारी का हाल

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 24 रन पर ही गत विजेता टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। मुंबई को पहली गेंद पर आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लगा। उसके बाद आकाश आनंद 10 रन बनाकर चलते बने। वहीं सिद्धेश लाड 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 25 के स्कोर पर सूर्याकुमार यादव का विकेट गिरा। जो 9 रन बनाकर आउट हुए।

उसके बाद शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच दुबे ने 4 चौके और एक छक्के के साथ 28 रनों की पारी खेली। 65 पर दुबे आउट हो गए। उसके बाद छठा विकेट के रूप में रहाणे आउट हुए। रहाणे ने 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सातवां झटका शार्दुल के रूप में लगा। शार्दुल ठाकुर 15 रन बनाकर आउट हुए। अभी शम्स मुलानी और तनुष कोटियान खेल रहे हैं। मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com