दामाद या फिर 'किंग', विराट और राहुल में से किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं सुनील शेट्टी? जवाब सुनकर आथिया शेट्टी...

डीसी और दिल्ली कैपिटल्स मैच के बीच सुनिल शेट्टी दिलचस्प बयान सामने आ रहा है। इसमें उन्होंने केएल राहुल और विराट कोहली में से एक को बेहतर बल्लेबाज करार दिया है।
Virat Kohli and KL Rahul
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली और केएल राहुल पर होगी। विराट कोहली बेंगलुरु के लिए खेलने वाले सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी है। दूसरी तरफ इस मैदान व शहर के लिए दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल एक लोकल ब्वॉय के रूप में दिखेंगे।

बता दें कि केएल राहुल ने भी साल 2014 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी से ही की थी। फिर इसके बाद लोकेश राहुल ने आईपीएल की अन्य टीमों के लिए खेला। जिसमें पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी शामिल हैं। लेकिन मौजूदा सीजन में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ हैं। इन सबके बाद सुनिल शेट्टी ने भी आरसीबी व विराट कोहली के लिए अपने मन की बात साझा की है।

सुनिल सेट्टी विराट कोहली को पंसद करते हैं

केएल राहुल और विराट कोहली में से बेहतर खिलाड़ी कौन है? दिल्ली और बेंगलुरु के मैच से पहले ये सवाल हर किसी के मन में था। ये ही सवाल केएल राहुल के ससुर व बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर सुनिल शेट्टी से भी पूछा गया। इस सवाल का जवाब सुनिल सेट्टी ने काफी दिलचल्प अदाज में दिया। उन्होंने बताया कि कोहली उनकी पसंद हैं। उन्हें कोहली के खेलने का अंदाज पसंद है। इसलिए इस मुकाबले पर उनकी नजर विराट कोहली के उपर रहने वाली है। दूसरी तरफ वो आरसीबी की टीम को भी काफी पसंद करते हैं।

सुनिल शेट्टी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के प्रति प्यार होना स्वाभाविक है। गौरतलब है कि सुनिल सेट्टी कर्नाटक से ही ताल्लुक रखते हैं। बेंगलुरु को पसंद करने के पीछे एक वजह से भी हो सकती है। बता दें कि इस सीजन में कोहली का बल्ला दहाड़ मार रहा है। उन्होंने इस सीजन में चार मुकाबले के दौरान 143.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 164 रन बनाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com