

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में शनिवार, 12 नवंबर को श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप-1 की तरफ से सेमीफाइनल की रेस में एंट्री करने वाली एक टीम का फैसला इस मुकाबले के नतीजे के बाद होगा। यह मैच सिडनी में खेला जाएगा।
पूरी संभावना है कि इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पहुंचे। लेकिन, श्रीलंका इस मैच में इंग्लैंड को धूल चटाने के लिए जान झोंक देगा।
इंग्लैंड vs श्रीलंका
इस वर्ल्ड कप का 39वां मैच
मैच दोपहर 1:30 बजे आरंभ होगा
मैदान : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
सिडनी के इस मैदान की पिच फ़ास्ट बोलर्स के लिए बढ़िया उछाल देती है। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मददगार है। इस मैदान पर बल्लेबाजी भी बढ़िया होती है। इस मैच में करीब 160-170 रन तक होना चाहिए।
पथुम निसंका (Pathum Nisanka), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis Wicket-keeper ), धनंजय डी सिल्वा (Dananjaya D'Silva), चरिथ असलंका (Charith Aslanka), भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa), दसुन शनाका (Dasun Shanaka Captain), वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), प्रमोद मदुशन, महेश तीक्षणा, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा
जोस बटलर (Jos Butler Captain Wicket-keeper), अलेक्स हेल्स (Alex Hales, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston), हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम करन (Sam Curran), डेविड मलान (Dawid Malan), क्रिस वोक्स (Chris Woaks), आदिल राशिद, मार्क वुड (Mark Wood)।