- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sri Lanka Womens Team Announced For T20 Series Against India
भारत दौरे के लिए श्रीलंका की महिला टीम घोषित, 21 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
Sri Lanka Women's Team: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय महिला टीम घोषित की है। चमारी अट्टापट्टू कप्तान होंगी, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

श्रीलंका महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Sri Lanka Women’s Team Announced for the T20 Series vs India: भारत के खिलाफ 21 दिसंबर को शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम के ऐलान के बाद श्रीलंका महिला टीम इस टी20 सीरीज के लिए बुधवार को भारत रवाना हो गई है।
श्रीलंका ने अपनी टीम में 17 साल की स्पिनर शशिनी गिम्हानी, 23 साल की तेज गेंदबाज काव्या कविंदी और 19 साल की रश्मिका सेवंदी को शामिल किया है। युवा खिलाड़ियों को मौका देना अगले टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा है। 39 साल की स्पिनर इनोका राणावीरा को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी (35), उदेशिका प्रबोधनी (39), सुगंधिका कुमारी (33), और अचिनी कुलसूर्या (34) को बाहर रखा गया है।
नए खिलाड़ियों को मिला मौका
24 साल की तेज गेंदबाज सीमर मल्की मदारा, जिन्होंने इस साल वनडे में प्रभावी गेंदबाजी की थी। उसे टीम में जगह दी गई है। मलशा शेहानी, जो तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी करती हैं। उन्हें भी टीम में जगह दी गई है। वहीं इस टीम में शशिनि गिम्हानी को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
Sri Lanka Grave: चेम्मनी में सामूहिक कब्र से 250 कंकाल बरामद होने के बाद उठे सवाल, क्या है मौत का सच?
शशिनि गिम्हानी की विशेषता है कि वे दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। हालांकि बाएं हाथ से कलाई से स्पिन करना उनकी खासियत है। उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से इस टीम में अपनी जगह बनाई है। वह पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में छह विकेट ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले इटली का बड़ा फैसला, कप्तान जो बर्न्स टीम से बाहर; वेन मैडसेन को मिली कमान
श्रीलंका गेंदबाजी में नई प्रतिभाओं की तलाश में है। बल्लेबाजी क्रम ज्यादा अनुभवी है। हसिनी परेरा, विशमी गियुनारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा और कविशा दिलहारी जैसी खिलाड़ी हाल में संपन्न वनडे विश्व कप का हिस्सा थीं। कौशिनी नुथ्यांगना विकेटकीपर की भूमिका में होंगी।
21 दिसंबर से खेली जाएगी टी20 सीरीज
इस टी20 सीरीज के पहले दो मैच 21 और 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि बाकी तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होंगे। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है।
भारत के खिलाफ श्रीलंका की टीम
चमारी अटापट्टू (कप्तान) हर्षिता समाराविक्रमा (उपकप्तान) हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मधुशानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, रश्मिका सेवंदी।
Sri lanka womens team announced for t20 series against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














