Sri Lanka ने Netherlands को 'इतने' रनों से हराया, Super-12 के लिए हुई क्वालीफाई

Sri Lanka Beat Netherlands by 16 Runs, Qualified for Super 12 Stage of T20 World Cup 2022
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

आज T20 World Cup, 2022 के एक मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने नीदरलैंड्स को (SRL vs NED T20 World Cup) 16 रन से धूल चटाई और Super-12 के लिए क्वालिफाई कर गई।

आज खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम श्रीलंका से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई और हार गई।  श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। नीदरलैंड की तरफ से मैक्स ओडोड ने 53 गेंदों में 71 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन काम नहीं आई। इस मुकाबले में श्रीलंका के घातक गेंदबाज हसरंगा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने  20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। टीम की तरफ से कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) ने 44 गेंदों में 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली। की पारी खेली। चरित असलंका (Charith Aslanka) ने 30 गेंद गेंदों में 31 रन बनाए। नीदरैंलैंड्स की तरफ से गेंदबाज वैन ने श्रीलंका के 2 विकेट चटकाए। बोलर बास डी लीड ने भी 2 विकेट झटके। कुसल मेंडिस को (Kusal Mendis) 'Player of The Match' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्रीलंका (Sri Lanka Playing-XI)

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो।

नीदरलैंड्स (Netherlands Playing-XI)

मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर, कप्तान), टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन सी गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।

Navbharat Live
navbharatlive.com