
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के इतिहास में पाकिस्तान-ए सबसे सफल टीम है। उसने अब तक तीन बार (2019, 2023 और 2025) खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम मौजूदा चैंपियन भी है। दूसरी ओर, श्रीलंका-ए ने 2017 और 2018 में लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब उसकी नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। पाकिस्तान अगर फाइनल जीतता है तो वह अपना खिताब बरकरार रखेगा। वहीं, श्रीलंका की जीत से दोनों टीमों के खिताब की संख्या तीन-तीन हो जाएगी।