काव्या मारन का पैसा बर्बाद! 11.25 करोड़ के खिलाड़ी का फ्लॉप शो जारी, 6 मैचों में बनाए 32 रन

Ishan Kishan: आईपीएल 2025 में ईशान किशन इस बार हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। जहां उनका खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने केवल पहले में शतक लगाया था, उसके बाद से ही वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
SRH vs MI: ईशान किशन पर लुटाए गए 11 करोड़ 25 लाख, 6 मैचों में बनाए 32 रन
काव्या मारन और सनराइजर्स हैदराबाद टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का तुरुप का इक्का फ्लॉप हो गया।

दरअसल, आईपीएल 2025 में ईशान किशन लगातार सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मिंदा कर रहे हैं। पहले मैच में शतक जड़ने के बाद से ही बल्ले में जंग लग गई है। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 106 रन बनाकर सभी को ये भरोसा दिलाया था कि वह इस सीजन में धमाकेदार खेल दिखाने वाले हैं, लेकिन उसके बाद से ही उनकी हालत खराब हो गई है।

किशन आईपीएल में हैदराबाद की टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्हें मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, अब लग रहा कि काव्या के पैसे बर्बाद हो गए हैं। क्योंकि ईशान किशन पूरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं।

ईशान किशन ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में 106 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उसके बाद खेले गए 6 मैचों में यह विकेटकीपर बल्लेबाज सिर्फ 32 रन ही बना पाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने शून्य रन बनाए, जबकि दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ मैचों में किशन सिर्फ दो-दो रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 9 रन बनाए। अब मुंबई के खिलाफ मैच में वह विल जैक्स की गेंद पर धोखा खा गए और सिर्फ 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन साल 2018 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। उन्होंने मुंबई के लिए 89 मैचों में 2,325 रन बनाए थे। लेकिन, आईपीएल 2025 में मुंबई ने उन्हें ना तो रिटेन किया और ना ही ऑक्शन में खरीदा, जिसके बाद वह SRH फ्रैंचाइजी में 11.25 करोड़ रुपये में शामिल हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com