IPL में लौटे Sourav Ganguly, IPL 2023 में इस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ेंगे! जानिए क्या करेंगे 'दादा'

sourav ganguly
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

BCCI के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिक्रेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly President BCCI) IPL 2023 के सीज़न से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी में क्रिकेट डायरेक्टर के टेलर पर जुड़ जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) और साऊथ अफ्रीका की T20 League की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के क्रिकेट से जुड़े कामकाज देखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, चूंकि सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ पहले काम किया है और वे इस फ्रैंचाइजी के ओनर्स से उनका बढ़िया तालमेल रहा है। ऐसे में उनका इस फ्रैंचाइजी से जुड़ना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) IPL 2019 में Delhi Capitals के मेंटॉर थे।