बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने ईडन गार्डन पहुंचे सौरव गांगुली

BCCI president and former India skipper Sourav Ganguly stable, maintaining oxygen saturation of 99% on room air Hospital
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता/नई दिल्ली: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने कोलकाता के ईडन गार्डन पहुंचे। बता दें कि, कुछ दिनों पहले रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह ली।

इससे पहले, भारत के पूर्व कप्तान को आईपीएल अध्यक्ष के पद की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। यहां चुने जाने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में गांगुली का दूसरा कार्यकाल होगा। गांगुली इसके पहले 2015 से 2019 तक अध्यक्ष थे।  बंगाल क्रिकेट संघ के चुनाव 31 अक्टूबर को होने वाले है। 

https://twitter.com/ANI/status/1584127950630182912

गांगुली को बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नहीं माना गया था और 11 अक्टूबर को ट्राइडेंट में बीसीसीआई की बैठक के बाद पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उनकी जगह रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

सौरव गांगुली ने तीन साल के लंबे समय के बाद अपने बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त किया। रोजर बिन्नी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में काम करते रहेंगे। जबकि, आशीष शेलार को BCCI कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे, जबकि देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव होंगे। वहीं, अरुण धूमल को आईपीएल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com