श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 युवा स्पिनरों को बतौर नेट बॉलर शामिल किया है। ये कदम बल्लेबाजों को बेहतरीन अभ्यास का मौका देगा।
Four young spinners have joined Team India ahead of the Test series against Sri Lanka
हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विपराज निगम और शिवांग कुमार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Four Young Spinners Join Team India As Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चार युवा स्पिन गेंदबाजों को नेट बॉलर्स के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। इनमें हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विपराज निगम और शिवांग कुमार शामिल हैं। इन चारों का काम भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कराना होगा।

BCCI  का आधिकारिक बयान

बीसीसीआई ने बुधवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियन और विपराज निगम पहले टेस्ट मैच की तैयारियों के दौरान भारतीय टीम के साथ नेट बॉलर्स के रूप में जुड़े हैं। ये जानकारी तब दी गई जब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर अपना पहला अभ्यास सत्र पूरा किया।

हालांकि इन चारों खिलाड़ियों के मुख्य टीम या प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना नहीं है, लेकिन भारतीय टीम के साथ समय बिताना और सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना उनके लिए सीखने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

हर्ष और तनुष की भारतीय क्रिकेट में शुरुआत

विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू कर चुके हैं। वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे और जिम्बाब्वे दौरे की T20 सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियन ने पिछले दो घरेलू सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

क्या रहा विपराज और शिवांग का रोल?

लेग स्पिनर विपराज निगम हाल ही में श्रीलंका में हुई 50 ओवर की ट्राई सीरीज के दौरान भारत ए टीम का हिस्सा थे। वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शिवांग कुमार आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट से पहले भी वो भारतीय टीम के नेट बॉलर रह चुके हैं।

Four young spinners have joined Team India ahead of the Test series against Sri Lanka
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

क्या रहेगा शेड्यूल?

भारतीय टीम 7 से 9 अगस्त तक कोलंबो के NCC मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम गॉल रवाना होगी, जहां 15 से 19 अगस्त तक पहला टेस्ट खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा।

Four young spinners join Team India ahead of the Sri Lanka Test series
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट शेड्यूल(सोर्स- AI Image)
Navbharat Live
navbharatlive.com