SL vs IND 2nd Test: चौथे दिन पंत खेलेंगे या नहीं? कंधे की चोट ने बढ़ाई टेंशन, मोर्केल ने दिया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत की चोट पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने बड़ी अपडेट देते हुए कहा कि पंत चौथे दिन तक फिट होकर मैदान पर विकेटकीपिंग करने आ सकते है।
Will Pant play on Day 4? Shoulder injury raises concerns; Morkel provides a major update.
ऋषभ पंत सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Morne Morkel On Rishabh Pant Injury: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के बीच ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन तक फिट होकर विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर लौट सकते हैं।

पंत को मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय बाईं कलाई में चोट लगी थी, जिसके बाद वह 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अगले दिन दोबारा बल्लेबाजी की और शानदार 63 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपिंग के दौरान उनके दाहिने कंधे में दर्द हुआ, जिसके चलते ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाली।

क्या बोले मोर्ने मोर्केल?

मोर्ने मोर्केल ने बताया कि ऋषभ पंत के कंधे में काफी चोट लगी है और उनकी मूवमेंट में भी परेशानी दिखी। उन्होंने कहा कि टीम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेगी और उम्मीद है कि वो चौथे दिन विकेटकीपिंग कर पाएंगे।

मोर्केल ने कहा, 'उम्मीद है कि कल वो हमारे लिए विकेटकीपिंग करेंगे। उनका वहां होना जरूरी है। खेल को समझने की उनकी क्षमता बेहतरीन है।'

Will Pant play on Day 4? Shoulder injury raises concerns; Morkel provides a major update.
हॉकी वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के पीआर श्रीजेश, उठाए बड़े सवाल; बोले- वर्ल्ड कप कोई रिहर्सल..

श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा

मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 503/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम अब भी फॉलोऑन टालने से 39 रन दूर है और उसके सिर्फ दो विकेट बाकी हैं। भारत की पहली प्राथमिकता चौथे दिन इन दोनों विकेटों को जल्द हासिल करना होगी।

इसके बाद टीम के सामने बड़ा सवाल होगा कि श्रीलंका को फॉलोऑन दिया जाए या खुद दोबारा बल्लेबाजी की जाए। कोलंबो का मौसम इस फैसले को और अहम बना रहा है। मैच के शुरुआती तीन दिनों में बारिश ने कई बार खेल रोका है और चौथे दिन भी बारिश की संभावना है। ऐसे में भारत के पास समय कम हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com