SL vs IND 1st Test Match LIVE: श्रीलंका-भारत के बीच पहला टेस्ट आज, शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

SL vs IND 1st Test Match: मैदान पर ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहें हैं और वे श्रीलंका के गेंदबाजों की नई गेंद का सामना कर रहे हैं।
Ind vs sl 1st test match live blog
शुभमन गिल और धनंजय डी सील्वा(सोर्स- सोशल मीडिया)

देवदत्त पडिक्कल का आक्रामक खेल

यशस्वी जयसवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। वो फिलहाल 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसमें वो 1 चौका और 1 छक्का लगाने के बाद आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।

यशस्वी जयसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए

यशस्वी जयसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। उनका विकेट टीम के 47 रन के स्कोर पर गिरा और शुरुआती साझेदारी टूट गई है।

SL vs IND 1st Test Live Score: भारत की पहली पारी - 9 ओवर में 38/0 रन

ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक 33 गेंदों में 25 रन, 4 चौके लगाए और केएल राहुल ने 25 गेंदों में 12 रन, 1 चौके लगाकर नाबाद है।

ओपनिंग करने बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान में उतरे

श्रीलंका की ओर से नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा कर रहे हैं। असिथा फर्नांडो ने मैच का पहला ओवर यशस्वी जायसवाल को डालकर शुरुआत की, जिसके बाद लाहिरू कुमारा ने दूसरे छोर से आकर दूसरा ओवर डाला।

यशस्वी जायसवाल ने अब तक के सभी 6 रन बनाए हैं, जिसमें गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर मैच की पहली शानदार बाउंड्री भी शामिल है। दूसरी ओर, केएल राहुल बहुत सावधानी बरत रहे हैं और अपने शुरुआती ओवरों में पूरी तरह से सेफ खेल रहे हैं।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंडियन टीम के बल्लेबाजों की कोशिश होगी की ज्यादा से ज्यादा समय विकेट पर बिताया जाय। वहीं, श्रीलंकाई गेंदबाज जल्द से जल्द विकेट चटकाने की फिराक में रहेंगे।

श्रीलंका बनाम भारत स्क्वाड-

श्रीलंका की टीम अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। गाले की परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती हैं और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच का मिजाज भी मुकाबले का रुख तय कर सकता है।

Sri Lanka vs India Test Series Team Squads
टीम इंडिया और श्रीलंका स्क्वाड (सोर्स- AI Image)

टीम इंडिया गाले स्टेडियम पहुंची

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के लिए टीम इंडिया गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंच चुकी है।

15 अगस्त 2026 को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच पहले टेस्ट के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाला है।

SL vs IND 1st Test Match Live Updates: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मेजबान श्रीलंकाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक है, क्योंकि टीम अपनी 600वें टेस्ट मैच खेलेगी। सूखी पिच का फायदा उठाने के लिए गिल ने शुरुआत में ही बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भी इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही चुनते। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच से जुड़े सभी अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ...

Navbharat Live
navbharatlive.com