SL vs IND 1st Test: गॉल टेस्ट में भारत की जीत के बीच बारिश का खतरा, चौथे दिन मौसम बिगाड़ सकता है खेल का मजा

SL vs IND Day 4 Weather: गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है, लेकिन चौथे दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जानिए गॉल के मौसम का हाल और खेल पर इसका असर।
Weather Outlook for Galle International Stadium: Intermittent morning showers are expected with a 50% chance of rain
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Galle International Stadium Weather Report: गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटकर 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। भारत अब मैच में मजबूत स्थिति में है, लेकिन चौथे दिन बारिश उसकी जीत की राह में रुकावट बन सकती है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम के पूरे आउटफील्ड को बारिश से बचाने के लिए कवर से ढक दिया गया। मौसम को देखते हुए चौथे दिन खेल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

कैसा है गाॅल में मौसम?

गॉल में सुबह 10 बजे बारिश की संभावना करीब 56 फीसदी बताई गई है। तापमान 27°C से 28°C के आसपास रहेगा और उमस ज्यादा रहेगी। दिन में बाद में समुद्र की हवाओं से बादल छंट सकते हैं लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर होने वाली बारिश से खेल में रुकावट आ सकती है।

हालांकि दोपहर 1 बजे तक ये घटकर करीब 20 फीसदी हो सकती है। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में पूरे दिन का खेल होने की उम्मीद है, लेकिन करीब एक घंटे का खेल बारिश की वजह से रुक सकता है।

Weather Outlook for Galle International Stadium: Intermittent morning showers are expected with a 50% chance of rain
तिरुमाला पहुंचे तिलक वर्मा, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन; पारंपरिक अंदाज में दिखे भारतीय स्टार, देखें वीडियो

दूसरे सेशन में मिली निराशा

तीसरे दिन श्रीलंका ने एक समय भारत को परेशान किया। दिनुशा और अनुभवी निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। डिकवेला ने 115 गेंदों पर 80 रन बनाए, जबकि दिनुशा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे सेशन में 116 रन जोड़े और भारत को कोई विकेट नहीं मिला।

भारतीय गेंदबाजों की दमदार वापसी

भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए श्रीलंका की पारी को 284 रन पर समेट दिया। अब भारत के सामने लक्ष्य हासिल करने से पहले श्रीलंकाई बल्लेबाजों के साथ मौसम की चुनौती भी है। चौथे दिन बारिश कितनी देर खेल रोकती है, ये मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकता है।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके आधार पर उसे 178 रनों की मजबूत बढ़त हासिल है। श्रीलंका को समेटने में भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट और अनुभवी रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com