-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Siraj Says Akashdeep Is Like A Horse
घोड़े की तरह है आकाशदीप, सिराज ने अपने साथी गेंदबाज के बारे ऐसा क्यों कहा?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने साथी गेंदबाज आकाश दीप को घोड़े की तरह बताया। उन्होंने कहा कि आकाश हमेशा मौके की तलाश में रहता है।

मोहम्मद सिराज और आकाश दीप (फोटो-सोशल मीडिया)
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने आकाश दीप की तुलना घोड़ा से की। सिराज ने कहा कि वह केवल मौके के इंतजार में था।
सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए। इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।
सिराज ने बीसीसीआई टी.वी से क्या कहा?
सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा कि आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया। इसके अलावा सिराज ने कहा कि मुझे जब जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था। मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Birmingham Besties, ft. Mohammed Siraj 🤜 🤛 Akash Deep#TeamIndia | #ENGvIND | @mdsirajofficial — BCCI (@BCCI) July 5, 2025
जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया। आकाशदीप ने कहा कि पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा।
मोहम्मद सिराज का कीर्तिमान, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने
उन्होंने कहा कि सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करके एक दूसरे का अच्छा साथ दिया। इसमें बड़ा मजा आया। जिस तरह से हमने दूसरी नई गेंद के साथ वापसी की वह विशेष था। आकाशदीप पहली बार पांच विकेट लेने से चूक गए लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच विकेट लेने का भविष्य में भी मौका मिलेगा। मैं कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचता। (भाषा इनपुट के साथ)
Siraj says akashdeep is like a horse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














