

Aryavir Sehwag And Anvay Dravid Selected In India U19 Squad: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे से पहले बीसीसीआई ने इंडिया U19 टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैचों के लिए अलग-अलग टीम चुनी हैं।
ये तीनों वनडे मैच राजकोट में होंगे और सीरीज का पहला मैच 18 सितंबर से शुरू होगा। इस घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ की हो रही है। दोनों को वनडे टीम में जगह मिली है।
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारत U19 टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर सितंबर में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ राजकोट में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।
आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के लिए खेलते नजर आए थे। अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज और बड़े शॉट्स की वजह से उन्होंने काफी ध्यान खींचा। उनके खेलने के तरीके में कई बार उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक भी देखने को मिली।
आर्यवीर ने इससे पहले 2024 कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ शानदार 297 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है।
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्हें वनडे स्क्वाड में जगह मिली है। सहवाग और द्रविड़ जैसे भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नामों के बेटों का एक साथ भारत U19 की वनडे टीम में चुना जाना इस सीरीज को खास बना रहा है।
तीन वनडे मैचों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान बनाया गया है, जबकि यशबर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। वहीं, दो मल्टी-डे मैचों में यशबर्धन चौहान टीम की कप्तानी करेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के ऐलान की पुष्टि की है।
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
यशबर्धन चौहान (उपकप्तान)
रजत बघेल (विकेटकीपर)
आर्यवीर सहवाग
वी.के. विनीत
कुशाग्र ओझा
अर्जुन राजपूत
मनाल चौहान
अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
वी. यशवीर
रोहित यादव
शाविन विनोद
मोहित उलवा
चिगुरुपति वेंकटा
काव्या पटेल
यशबर्धन चौहान (कप्तान)
लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान)
सागर विर्क
कुशाग्र ओझा
मनाल चौहान
कुश पटेल
मानव कृष्णा (विकेटकीपर)
अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर)
रोहित यादव
ईशान ओम
अयान अकरम
प्रणव राघवेंद्र
प्रियांशु सिंह
मोहित उलवा
आर्यन यादव
अब सभी की नजरें आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर रहेंगी। क्रिकेट के दो दिग्गजों के बेटों को पहली बार भारत U19 की वनडे जर्सी में देखने का इंतजार फैंस को भी रहेगा।