
भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद यानी शाम 7 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है। टीम इंडिया की नजर मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया था। 115 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने सिर्फ 19 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे।