वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड के बल्लेबाज कैलम मैक्लोड ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Scotland all-rounder Calum MacLeod announces his retirement from international cricket
PIC: @CricketScotland/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड (Scotland) के स्टार बल्लेबाज कैलम मैक्लोड (Calum MacLeod Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साल 2007 में क्रिकेट जगत में कदम रखा था। उन्होंने अब तक स्कॉटलैंड के लिए 229 मुकाबले खेले हैं। संन्यास लेने के बाद, वह कहते हैं कि, 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कॉटलैंड का मुकाबला देखने के बाद उन्हें क्रिकेटर बनने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हिस्सा लिया था।

मैक्लोड ने संन्यास लेने के बाद कहा, “इस वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेना कठिन है,क्योंकि हम जिस सफलता को हासिल करने के लिए आए थे वह हासिल नहीं कर पाए। मैं इस टीम को इस उम्मीद पर छोड़ रहा हूं कि सही मौकों और समर्थन मिलने पर यह टीम काफी आगे जाएगी और काफी लोगों को प्रेरित करेगी। मैं अपने देश के लिए 229 बार खेलने का मौका मिलने पर काफी गर्व महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि मैंने जब खेलना शुरू किया था तब से अब टीम काफी अच्छी स्थिति में हैं।”

https://twitter.com/CricketScotland/status/1588559123628507137

मैकलियॉड ने अपने करियर में पांच वर्ल्ड कप खेले हैं। उन्होंने 2018 में अपने करियर की बेस्ट पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 140 रनों की पारी खेली थी, जिसके बदौलत स्कॉटलैंड 371 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई थी। जिसके बाद स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले में चार रन से डीज दर्ज की थी। 

33 साल के मैकलियॉड ने अपने करियर में 87 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 3024 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 13 अर्धशतक भी जड़े। इसके अलावा उन्होंने 64 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1239 रन बनाए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में अपना आखिरी मैच 21 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

Navbharat Live
navbharatlive.com