न कैच न बॉलिंग, न थ्रो न स्लेजिंग, फिर भी टीम को दिला दिया विकेट, सरफराज ने पुणे में कैसे किया ये कारनामा? देखें वीडियो

सरफराज खान ने बिना गेंद पकड़े ही भारत को विकेट दिलाया। उन्होंने जिस तरह से रोहित के सामने अपनी बात रखी और DRS लेने के लिए कहा उसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरफराज खान ने रोहित शर्मा को DRS के लिए मनाया
DRS के लिए कप्तान को मनाते हुए सरफराज खान (सौजन्यः एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: अगर हम आपसे यह कहें कि किसी मैच में एक खिलाड़ी ने न गेंदबाजी की, न ही उसने कैच लपका, न बल्लेबाज के साथ स्लेजिंग की और न ही थ्रो या रन आउट किया, फिर भी उसने टीम को विकेट दिला दिया तो आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे। हो सकता है हमें पागल करार भी डालें। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे मे खेले जा रहे दूसरी टेस्ट में। क्या है पूरी कहानी आपको बताते हैं। साथ में वीडियो भी दिखाएंगे।

ऊपर कही गई बात शत-प्रतिशत सत्य है। इसका किसी भी काल्पनिक घटना से कोई संबंध नहीं है। वर्तमान समय से इसका नाता है तो वहीं भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के साथ इसका संबंध पूर्णतय: शाश्वत है। यह सब कैसे हुआ बताते हैं।

दरअसल, सरफराज खान ने बिना गेंद पकड़े ही भारत को पुणे टेस्ट में बड़ी सफलता दिलाई। बेशक वह विकेट अश्विन के खाते में गया लेकिन सरफराज खान की सूझबूझ के बिना उसे पाना संभव नहीं था। सरफराज की वजह से अश्विन और टीम इंडिया को जो विकेट मिला वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग का था। जिसके चलते भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पुणे टेस्ट की पहली पारी में दूसरा झटका देने में कामयाब रही।

बिना गेंद छुए दिला दिया विकेट

सरफराज ने बिना गेंद पकड़े ही भारत को कैसे विकेट दिलाया, इसकी बानगी पारी के 24वें ओवर में देखने को मिली। अश्विन के इस ओवर की आखिरी गेंद अपनी लाइन से थोड़ी हटती हुई नजर आई। मिडिल स्टंप पर पड़ने के बाद गेंद लेग साइड की तरफ गई। विल यंग ने इस पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। यंग ने जैसे ही अपील की, भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की जिसका अंपायर पर कोई असर नहीं हुआ।

यहां देखिए सरफराज का वीडियो

डीआरएस के लिए रोहित को किया राजी

अंपायर के नॉट ऑउट करार देने के बाद पास में फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने कप्तान रोहित शर्मा से DRS लेने को कहा। सरफराज जिस तरह से रोहित के सामने अपनी बात रख रहे थे, उसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। वह रोहित से कह रहे थे कि गेंद बल्ले को छूकर गई है, उन्होंने देखा है। रोहित को मनाने में विराट ने भी सरफराज का साथ दिया। रोहित ने आखिरकार आत्मविश्वास दिखाया और DRS लिया और फिर वही हुआ जो सरफराज ने कहा था। मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और विल यंग को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com