- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sameer Rizvi To Lead Rest Of India In U 23 Irani Cup
U-23 Irani Cup के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित, BCCI ने चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों के लिए भी ईरानी कप की शुरुआत की है। कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों के लिए भी ईरानी कप की शुरुआत की है। कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप खेला जाएगा। बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान और टीम की घोषणा भी कर दी है। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के युवा स्टार खिलाड़ी समीर रिजवी को रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान नियुक्त किया है।
अंडर-23 ईरानी कप पहली बार खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस बार से ही युवा ईरानी कप करवाने का फैसला किया है। इसी तरह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-23 राष्ट्रीय चैंपियन और सीके नायडू टूर्नामेंट के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच एक युवा प्रथम श्रेणी मैच की शुरुआत की है। ईरानी कप 9 से 12 मार्च तक खेला जाएगा। इसमें कर्नल सीके नायडू की चैंपियन पंजाब का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा।
समीर रिजवी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखेंगे
ऐसा पता चला है कि रिजवी ने अपने हरफनमौला खेल से कप्तानी के लिए मुंबई अंडर-23 के कप्तान वेदांत मुरकर को पछाड़ दिया है। वह पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं। रिजवी इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुशीर खान को नहीं किया गया शामिल
कर्नाटक के मैकनील एच एन उप कप्तान हैं जिन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। टीम में जूनियर स्तर के सितारे जैसे बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल, दिल्ली के रौनक वाघेला और रेलवे के अशोक शर्मा भी शामिल हैं। मुंबई के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान को नहीं चुना गया क्योंकि उन्होंने अपनी चोट के बाद वापसी में कोई मैच नहीं खेला है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ कर रहे हैं।
रेस्ट ऑफ इंडिया की पूरी टीम:
शिखर मोहन, मैकनील एच.एन. (उप कप्तान), हर्षल अजय केट, समीर रिजवी (कप्तान), आयुष एस. वर्तक, वेदांत मुरकर (विकेटकीपर), हिमांशु सिंह, विक्की ओस्तवाल, पीयूष दहिया, अशोक शर्मा, जय मालुसरे, आराध्य यादव (विकेटकीपर), रौनक वाघेला, प्रग्नेश कनपिल्लेवार, प्रखर चतुर्वेदी।
Sameer rizvi to lead rest of india in u 23 irani cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














