
अफ़गानिस्तान की बात करें तो एशियाई टीम वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ चैंपियंस ट्रॉफी में पदार्पण करने के लिए तैयार है। भारत में 2023 विश्व कप में उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। हसमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम ने अपने पिछले चार वनडे दौरों में सीरीज़ जीत भी हासिल की है। इस दौरान अफगानिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जीत हासिल की है। अपने हालिया प्रदर्शन को देखते हुए अफ़गानिस्तान अपने पहले मैच में आत्मविश्वास से भरा होगा। वे अपने अभियान में कुछ टीमों को आश्चर्यचकित करना चाहेंगे।