RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले...

रोमारियो शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले...
रोमारियो शेफर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे तेज अर्धशतक की बात करें तो यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। शेफर्ड से पहले केएल राहुल (2018) और पैट कमिंस (2022) ने भी 14 गेंदों में अर्धशतक जमाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 13 - यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, 2023
  • 14 - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
  • 14 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, 2022
  • 14 - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2025*

रोमारियो शेफर्ड ने खलील के ओवर में बटोरे 33 रन

रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर में 33 रन बटोरे। यह ओवर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद लेकर आए। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर रोमारियो ने छक्का जड़ा। उसके बाद तीसरे गेंद पर चौका लगाया। चौथे गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवें गेंद पर छक्का लगाया। जो नो बॉल था। हालांकि फ्री हिट में रोमारियो फायदा नहीं उठा सके। उसके बाद अंतिम गेंद पर फिर छक्का लगाया। इस तरह से रोमारियो ने एक ओवर में 33 रन बटोरे। खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोमारियो की तूफानी पारी से आरसीबी 200 के पार पहुंचा

रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी से आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। अंतिम कुछ ओवरों में ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम 200 के पार नहीं पहुंच सकेगी। लेकिन रोमारियो के इस पारी ने आरसीबी को 200 रनों तक पहुंचा दिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 62, जैकब बेथेल ने 55, रोमारियो शेफर्ड ने 53, देवदत्त पडिक्कल ने 17 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पथिराना ने 3 विकेट चटकाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com