-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Virat Kohli And Ashwin Is Dominated In Test Cricket Last Three Year Ind Vs Ban Test Series
टेस्ट में 3 साल में दिखा रोहित, विराट और अश्विन की तिकड़ी का जलवा, बांग्लादेश के खिलाफ भी करेंगे कमाल
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के जरिये लंबे टेस्ट सत्र का आगाज करेगी तो एक बार फिर दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा, चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली और फिरकी के जादूगर रविचंद्रन अश्विन पर होगा।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज का में एक बार फिर टीम का दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा, चैंपियन और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फिरकी के जादूगर रविचंद्रन अश्विन पर होगा, जो अक्सर भारत को बड़े से बड़े मुकाबले जीताने का काम करते हैं।
रोहित और कोहली ने पिछले तीन साल में पांच दिनी क्रिकेट में भारत के लिये सबसे ज्यादा रन बनाये हैं तो अश्विन ने सर्वाधिक विकेट चटकाये हैं। भारत ने जनवरी 2022 से अब तक 21 टेस्ट खेले, 12 जीते और सात गंवाये हैं जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। इस दौरान भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सबसे ऊपर कप्तान रोहित का नाम है जो 27 पारियों में करीब 42 की औसत से 1090 रन बना चुके हैं।
इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 29 पारियों में 1083 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 38.67 का रहा। इसके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है जिन्होंने 31 पारियों में 37.17 की औसत से 1078 रन बनाए हैं। इस अवधि में रोहित और गिल दोनों के चार शतक और तीन अर्धशतक हैं जबकि विराट के दो शतक एवं तीन अर्धशतक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के कप्तान शंटो ने टीम को चेताया, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कही यह बात
युवा ब्रिगेड में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 में अपने पदार्पण मैच में ही शतक जड़ते हुए 171 रन बनाए थे। जायसवाल ने इसी वर्ष की शुरुआत में इंग्लैंड के सामने राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और इस में उनका स्ट्राइक रेट 90.67 का रहा। इस खिलाड़ी के अब तक 16 पारियों में 68.53 की औसत से 1028 रन हैं और उसके नाम तीन शतक और चार अर्धशतक भी हैं।
गेंदबाजों में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम शीर्ष पर है जिन्होंने 21 मुकाबलों में 2.81 की इकॉनॉमी रेट से 103 विकेट लिए हैं। उनके बाद रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है। हरफनमौला जडेजा के 16 मैच में लगभग 2.62 की इकॉनॉमी से 67 विकेट तो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खाते में 12 मैच में लगभग तीन की इकॉनामी से 58 विकेट हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस अवधि में 18 मैच में 44 विकेट लिये हैं ।
भारत ने लंबे प्रारूप में पिछली श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में खेली थी और उसमें 4-1 से विजयी रहा था। भारत को इस सत्र में बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल दस टेस्ट खेलने हैं । विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में भारत फिलहाल शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rohit sharma virat kohli and ashwin is dominated in test cricket last three year ind vs ban test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














