-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Gives Update On Mohammed Shami For Remaining Two Test
रोहित शर्मा के बयान ने किया साफ… बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेंगे मोहम्मद शमी!
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तीसरे टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान ने मोहम्मद शमी को लेकर एनसीए से स्थिति साफ करने की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक वे शमी की स्थिति के बारे में सुनिश्चित नहीं हो जाते तब तक मौजूदा सीरीज में शामिल नहीं करेंगे।

रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान ने मोहम्मद शमी को लेकर एनसीए से स्थिति साफ करने की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक वे शमी की स्थिति के बारे में सुनिश्चित नहीं हो जाते तब तक मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस तेज गेंदबाज को उतारने का जोखिम नहीं उठाएंगे।
शमी ने हाल ही में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोट से वापसी की और उन्हें शनिवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी बंगाल की टीम में चुना गया है। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि एनसीए से कोई उनके बारे में बात करे। वह हमारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी है, जहां वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है। उन लोगों को ही आकर हमें किसी तरह की अपडेट देने की जरूरत है।”
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के बाद रोहित ने खुलासा किया था कि मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते समय शमी के घुटनों में सूजन आ गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि वह इंडिया में बहुत क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन उसके घुटने को लेकर भी कुछ शिकायतें हैं। इसलिए हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी यहां आए और फिर मैच के बीच में बाहर हो जाए। आप जानते हैं कि जब ऐसा होता है तो क्या होता है।”
रोहित ने कहा, ‘‘इसलिए हम ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। जब तक हम शत प्रतिशत, दो सौ प्रतिशत सुनिश्चित ना हों, हम कोई जोखिम नहीं लेंगे।” पिछली बार नवंबर 2023 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेलने वाले 34 वर्षीय शमी टखने की चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे और उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी।
रोहित ने कहा कि अगर शमी पूरी तरह से फिट हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं। जैसा कि मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, दरवाजा खुला है। अगर एनसीए के लोगों को लगता है कि वह ठीक होकर खेल सकते हैं तो हमें उनका स्वागत करने में खुशी होगी।” पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि शमी को खुद लगता है कि वह अभी लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।
Rohit sharma gives update on mohammed shami for remaining two test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














